logo

नीरज शेखर होंगे बलिया लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार।

बलिया (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट सहित सात और लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र एवं राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। बताते चलें कि नीरज शेखर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर 2 बार लोकसभा जा चुके हैं।
नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं। 29 दिसंबर 2007 को, उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद हुए उप-चुनाव में बलिया सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल किया। 2009 में, उन्हें फिर बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोस के लिए फिर से चुना गया। वर्तमान में, वह राज्यसभा सांसद हैं। 2014 के लोकसभा के आम चुनाव में वो भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह से चुनाव हार गए थे। 2014 में ही वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुने गए। वर्ष 2019 में वे समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। फिर वे भाजपा से राज्यसभा के लिए चुने गए और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

12
30 views